पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कल मनेगा उज्ज्वला दिवस,100 कनेक्शन देंगे

कल मनेगा उज्ज्वला दिवस,100 कनेक्शन देंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| जिले में 14 अप्रैल से 5 मई के बीच ग्राम स्वराज अभियान मनाया जा रहा है। इसके तहत 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर तक्षशिला स्कूल के पास कुलहरदा में 100 महिलाओं को सुबह 11 बजे गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। गैस एजेंसी प्रबंधक मुनव्वर खान ने बताया योजना के तहत एससी एसटी की महिलाओं के नाम से कनेक्शन दिए जाएंगे। उनके पति का आधार नंबर लिया जाएगा। यदि उनके नाम पहले से ही कनेक्शन लिया जा चुका है तो उन्हें कनेक्शन नहीं मिलेगा। खान ने बताया इसमें 6 गैस सिलेंडर पर सब्सिडी मिलेगी। पूर्व में सब्सिडी नहीं मिल रही थी। पहले चरण में ग्रामीण क्षेत्रों में एचपी के 960 गैस कनेक्शन दिए हैं।

खबरें और भी हैं...