कुर्मी क्षत्रिय समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन कल
हरदा| कुर्मी क्षत्रिय समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन शुक्रवार को होगा। यह सम्मेलन छीपानेर रोड स्थित नहर के पास समाज के मांगलिक भवन में होगा। कुर्मी क्षत्रिय जन जागरण एवं कल्याण समिति आयोजन कर रही है। तैयारियों को लेकर बुधवार शाम को समीक्षा की। इसमें अध्यक्ष धर्मेश पटेल, उपाध्यक्ष उमाशंकर गौर, सचिव हरनारायण सोलंकी व कोषाध्यक्ष प्रकाश गौर मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी राजेश गौर ने समाज के सभी लोगों से सम्मेलन में शामिल होकर सहयोग देने व सफल बनाने का आग्रह किया।