अध्यापक विधायक से बोले सीएम ने पूरी नहीं की घोषणा
अध्यापक विधायक से बोले सीएम ने पूरी नहीं की घोषणा
हरदा| आजाद अध्यापक संघ के हरदा ब्लॉक के सदस्यों ने कांग्रेस विधायक डॉ. आरके दोगने को 8 मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 21 जनवरी 18 को उनकी मांगों के संबंध में की घोषणा आज तक पूरी नहीं की। अध्यापकों ने बताया अध्यापक संवर्ग का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन, पदनाम का परिवर्तन कर शिक्षक संवर्ग के समान सभी सुविधाएं देने की घोषणा की थी, जिस पर आज तक अमल नहीं हुआ। अध्यापकों ने अन्य लंबित मांगों के बारे में भी बताया।