- Hindi News
- National
- गोंदागांव खुर्द के ग्रामीणों ने रोजगार सहायक पर रुपए मांगने का आरोप लगाया
गोंदागांव खुर्द के ग्रामीणों ने रोजगार सहायक पर रुपए मांगने का आरोप लगाया
टिमरनी विकासखंड के ग्राम गोंदागांव खुर्द के ग्रामीणों ने रोजगार सहायक सुनील यदुवंशी पर प्रधानमंत्री आवास दिलाने के एवज में 10-10 रुपए की मांग करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता शैल बाई, ग्यारसी, जनपद सदस्य पूजा शर्मा, सईद खान, पुष्पा, छोटेलाल, पंच कमला बाई, विमला बाई, रजनी ने आरोप लगाया कि रोजगार सहायक पंचायत के गरीब परिवार के उन लोगों से रुपयों की मांग की जा रही जिनके प्रधानमंत्री आवास में प्रकरण मंजूर हुए हैं। शिकायतकर्ताओं ने कहा रुपए नहीं दिए जाने पर रोजगार सहायक ने काेई भी कारण बताकर उन्हें अपात्र घोषित कराने की धमकी दी है। इस संबंध में कलेक्टर अनय द्विवेदी ने कहा जनपद सीईओ से इसकी जांच कराई जाएगी।