पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वार्थ सिद्धि और शोभन योग में मनाई शनि जयंती, हवन पूजन भंडारा हुआ

सर्वार्थ सिद्धि और शोभन योग में मनाई शनि जयंती, हवन पूजन भंडारा हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| मंगलवार को सर्वार्थ सिद्धि और शोभन योग के शुभ संयोग में शनि जयंती मनाई। जत्रापड़ाव स्थित शनि मंदिर में सुबह विशेष हवन-पूजन, आरती और प्रसादी वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। शनि जयंती पर मंगलवार काे सुबह से ही शनि भक्त शनि मंदिर में दर्शन पूजन व तेल तथा अन्य पूजन सामग्री चढ़ाने पहुंचने लगे थे। विशेष संयोग होने से इस बार मंदिर में ज्यादा भीड़ थी। हवन-पूजन का दौर अलसुबह से ही शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे आरती के बाद भंडारा हुआ।

खबरें और भी हैं...