पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेरहवीं कार्यक्रम में जा रहे पति पत्नी की बाइक को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, भर्ती

तेरहवीं कार्यक्रम में जा रहे पति-पत्नी की बाइक को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद-खंडवा स्टेट हाईवे पर खेड़ीपुरा पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार शाम अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में देवास जिले के खातेगांव थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी पति-प|ी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

दोनों बाइक से हरसूद के चिकली तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने बताया खातेगांव के विक्रमपुर निवासी जगदीश पिता बुद्दूजी वर्मा (39) की सैलून की दुकान है। वे मंगलवार को प|ी चिंता बाई (35) के साथ बाइक से खंडवा जिले के हरसूद थाना के चिकली गांव तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच स्टेट हाईवे पर खेड़ीपुरा पेट्रोल पंप से डीजल भराने के बाद तेज गति से हाईवे पर आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। पति-प|ी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों को सिर, हाथ, पैर व पीठ में चोटें आईं हैं।

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मकान के उद्घाटन में जा रहे नाना-नानी और नाती घायल, भर्ती

हरदा|
स्टेट हाईवे पर पलासनेर बस स्टैंड के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मकान के उद्घाटन में जा रहे नाना-नानी व नाती घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने बताया टिमरनी थाने के छिदगांव मेल निवासी कैलाश पिता दशरथ बेलदार (45), प|ी गायत्री बाई (40) व नाती कार्तिक (6) साल के साथ सारसूद रिश्तेदार के मकान के उद्घाटन में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान होशंगाबाद-खंडवा स्टेट हाईवे पर पलासनेर बस स्टैंड के पास ट्रक क्रमांक एमपी 12 एलए 1345 ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। इसमें गायत्री बाई को सिर, कैलाश को घुटने, कंधे व कार्तिक को सीधे हाथ की कोहनी में चोटें आईं हैं। तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां तीनों का उपचार चल रहा है।

खबरें और भी हैं...