पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं ने लिया सामाजिक बदलाव का संकल्प

युवाओं ने लिया सामाजिक बदलाव का संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवयुवक कहार समाज संगठन ने मंगलवार को केवट जयंती मनाई। इस मौके पर खेड़ीपुरा से सुबह 8 बजे शोभायात्रा निकाली गई। इसमें समाज के सभी आयु के लोग शामिल हुए। शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। युवाओं ने गुप्तेश्वर मंदिर में सामाजिक बदलाव का संकल्प लिया। पूर्व मंत्री कमल पटेल ने सामाजिक भवन अन्य कार्यों में मदद के लिए हर संभव मदद का मंच से विश्वास दिलाया।

शोभायात्रा के बाद गुप्तेश्वर मंदिर परिसर में आयोजन हुआ। इसमें समाज के पदाधिकारियों व नवयुवकों ने सामाजिक कुरीतियों और बुराइयों को दूर करने का सामूहिक संकल्प लिया। समाज के वरिष्ठजनों ने कहा युवा चाहें तो समाज की दिशा व दशा बदल सकते हैं। वरिष्ठजनों ने युवाओं से आगे आकर समाज को तरक्की की राह पर आगे ले जाने में सहभागी बनने का आह्वान किया। आयोजन में शामिल हुए पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहा केवट समाज का इतिहास संघर्ष और सेवा भावना से भरा हुआ है। इस समाज ने हमेशा देने में विश्वास रखा है, इस कारण यह सम्माननीय और प्रेरणादायी है। उन्होंने समाज को हर संभव मदद का विश्वास दिलाया। श्री पटेल ने कहा केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा हर वर्ग के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाईं जा रही हैं। केवट समाज काे भी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए, जिससे उनका जीवन स्तर सुधर सके। प्रसादी वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ।

केवट जयंती

नवयुवक कहार समाज संगठन ने खेड़ीपुरा से सुबह 8 बजे निकाली शोभायात्रा

हरदा। पूर्व मंत्री सामाजिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।

खबरें और भी हैं...