शासकीय स्कूल के बच्चे यस सर की जगह बोलेंगे जय हिंद
हरदा| शासकीय स्कूलों में उपस्थिति के दौरान बच्चे यस सर की जगह जय हिंद बोलेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव प्रमोद सिंह ने कहा राष्ट्र भावना जागृत करने के लिए स्कूलों में उपस्थिति के समय बच्चे जयहिंद बोलेंगे। उन्होंने प्रदेश के डीईओ व डीपीसी काे इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं।