पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देर रात छाए बादल, तेज हवा चली, बूंदाबांदी हुई

देर रात छाए बादल, तेज हवा चली, बूंदाबांदी हुई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
3 दिन में 3 डिग्री गिरा अधिकतम पारा, रात के पारे में तीन डिग्री की उछाल

आज व कल छाए रह सकते हैं बादल, तेज हवा चलने के आसार

हरदा| शहर में मंगलवार शाम को बादल छाए। रात में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। इस बीच हवा चलने से शहर की बिजली बार-बार गुल हुई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवा की वजह से बड़ा मंदिर क्षेत्र के पोल पर लगा स्ट्रीट लाइट का हैलोजन जमीन पर गिर गया। हालांकि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। मौसम में आए बदलाव की वजह तीन दिन में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की है, लेकिन रात के पारे तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। इस कारण दिन में पड़ रही तेज गर्मी से लोगों ने कुछ हद तक राहत महसूस की। लेकिन रात में गर्मी बढ़ गई। मंगलवार को शहर में हल्के बादल छाए रहे। बुधवार व गुरुवार को तेज हवा चलने के आसार हैं। बादल भी छाए रह सकते हैं। पिछले तीन दिन से रोज पारा एक दिन नीचे जा रहा है। लेकिन रात का पारा रोज एक-एक डिग्री बढ़कर 28 डिग्री पर पहुंच गया। इससे रात में लोगों को गर्मी अधिक महसूस हो रही है। हालांकि, मंगलवार रात को बादल छाने से मौसम ठंडक घुल गई। जानकारी के मुताबिक 13 मई को अधिकतम पारा 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, 14 मई को दिन का तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री तथा 15 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

खबरें और भी हैं...