पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मासूम बालिका का अपहरण करने वाला पकड़ाया, भेजा जेल

मासूम बालिका का अपहरण करने वाला पकड़ाया, भेजा जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| खेड़ीपुरा में अपने घर के सामने खेल रही तीन साल की मासूम बालिका के अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने सोमवार को बूंदडा से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से बालिका को बरामद कर उसे माता-पिता काे सौंपा। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

पुलिस ने बताया खेड़ीपुरा क्षेत्र से 19 मई को दोपहर में तीन वर्षीय बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति उठा ले गया था। उसके परिजनों ने उसे मोहल्ले में तलाश किया। जब वह नहीं मिली तो शनिवार रात 10 बजे सिविल लाइन चौकी में शिकायत की। पुलिस सूत्रों ने बताया मुखबिर ने बताया कि बूंदडा गांव में आरोपी दिनेश पिता जगराम कलम (35) उसे उठा ले गया था। अपहरण का कारण पूछने पर उसने पुलिस को बताया बच्ची दोपहर में धूप में अकेली खेल रही थी। आसपास कोई दिखाई नहीं दिया, इस कारण वह उसे अपने साथ ले गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। बालिका को खोजने के लिए एसपी राजेश कुमार सिंह ने टीम बनाई थी। इसमें एसआई पीएल यादव, बीएस मर्सकोले, हेड कांस्टेबल राजेश रघुवंशी, लोकेश यादव, राजेश बमरेले की अहम भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...