हरदा| जिले में सोमवार को निजी बस संचालकों की हड़ताल रही। इससे लोग परेशान होते रहे। भीषण गर्मी में आसपास के गांवों तक कम दूरी का सफर करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशान होते देखा गया। बस स्टैंड पर भी सन्नाटा रहा। पैसेंजर में भीड़ देखी गई। इधर जरूरी काम से आसपास के गांवों तक जाने वालों को लिफ्ट मांगते देखा गया। मालूम हो कि बस चालकों द्वारा किराया बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल की है।