पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीकृष्ण रुक्मणि विवाह में मयूर नृत्य ने रिझाया, जमकर थिरकीं महिलाएं

श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाह में मयूर नृत्य ने रिझाया, जमकर थिरकीं महिलाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| माहेश्वरी धर्मशाला में चल रही श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणि विवाह हुआ। इस दौरान वृंदावन के कलाकारों ने पारंपरिक परिधान में मयूर नृत्य किया। जिससे श्रोताओं ने बेहद पसंद किया। इस धार्मिक आयोजन का समापन मंगलवार को दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति के साथ होगा। इससे पहले सुदामा चरित्र का वर्णन होगा।बायपास रोड किनारे स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में रिटायर्ड प्राचार्य बीपी तिवारी ने श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कराया है। सोमवार को कथा के दौरान श्रीकृष्ण और रुक्मणि का ब्याह रचाया गया। वृंदावन के कलाकारों ने झांकी व अभिनय के जरिए इसका सजीव चित्रण प्रस्तुत किया। जिसे देखकर श्रोता भाव विभोर हा़े गए। रुक्मणि-कृष्ण विवाह के उत्साहित अनेक महिलाएं खड़े होकर काफी देर तक थिरकती रहीं। संगीत की धुन पर महिलाएं उत्साह ने नाचती रहीं। कथा वाचक केसी शास्त्री ने बताया मंगलवार को समापन से पूर्व सुबह 9 से 12 बजे तक श्रीकृष्ण-सुदामा का मिलन प्रसंग सुनाया जाएगा। पूर्णाहुति व प्रसादी वितरण के साथ समापन होगा। आयोजक परिवार ने सभी धर्मालुओं से इसमें शामिल होकर पुण्य अर्जन का आग्रह किया है।

खबरें और भी हैं...