हरदा| सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप के नवीनीकरण आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र 31 मई तक आवेदन मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली को भेज सकते हैं। जिन छात्रों ने अब तक नवीनीकरण आवेदन नहीं किया है उन्हें 25 मई तक ऑफलाइन आवेदन माशिमं में जमा करना होगा। विभाग की वेबसाइट से भी विस्तृत जानकारी ली जा सकती है।