पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 129 स्व सहायता समूहों को नया काम शुरू करने मिले 91 लाख

129 स्व सहायता समूहों को नया काम शुरू करने मिले 91 लाख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने ग्रामीण राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने 91 लाख रुपए की राशि दी है। यह राशि तीनों विकासखंड के 37 गांव में बने 129 स्व सहायता समूह की महिलाओं को दी गई है। 179 समूहों को चक्रीय निधि के रुप मेें 19.69 लाख रुपए की राशि जारी की गई।

मिशन के जिला प्रबंधक राधेश्याम जाट ने बताया कि हरदा ब्लाक के 12 गांव के संगठनों के 43 समूहों सामुदायिक निवेश राशि मिली। इसमें कनारदा 3 लाख, सिरकम्बा 2.25 लाख, उड़ाल 2.25 लाख, सिगोन 1.50 लाख, बूंदडा 1.50 लाख, धनगांव 1.50 लाख, हंडिया 4 लाख, संगठन साल्याखेड़ी 2 लाख, रैसलपुर 1.50 लाख, अबगांवकला, 3लाख, बीड़ 2.25 लाख, आदमपुर,2.25 लाख, गाडरापुरा दमामी को 3 लाख रुपए मिले हैं। टिमरनी विकासखंड में केलझिरी 6 लाख, इंद्रपुरा 2.25 लाख,रहटगांव 6 लाख, गोहटी 3 लाख,चांदियापुरा नीमसराय,2.25लाख व छिदगांव मेल 5.25 लाख रुपए मिले हैं।

खिरकिया में 18 संगठनों को राशि दी गई है। जामन्याकला, बिचपुरी रैयत, भगवानपुरा, मोरतलाई को 1-1 लाख रुपए दिए हैं। बारंगा, झांझरी,लाेलांगरा को सवा दो-दो लाख रुपए, खुदिया 3.75, कुंभीखेड़ा, सोनुपरा, दुगालिया, नहालखेड़ा, मुंडासेल को 1.50 लाख, गेनाढ़ाना 3 लाख, चिकलपाट 3.75 लाख रुपए की राशि दी गई है। जिला प्रबंधक जाट ने बताया कि यह राशि समूहों की सदस्यों द्वारा संगठन की देखरेख और आजीविका के सुदृढ़ीकरण में उपयोग की जा सकेगी।

खबरें और भी हैं...