छूआछूत रहित समाज बनाने का संकल्प दिलाकर मनाई आंबेडकर जयंती
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने शनिवार को मनाई। अजाक्स कार्यालय में सभी ने सामाजिक समरसता वाले समाज के निर्माण पर चर्चा की। इसमें कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश मर्सकोले व अन्य ने अपने विचार रखे। सभी पदाधिकारियों ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। भाजपा पदाधिकारियों ने भी आंबेडकर चौक पर माल्यार्पण किया। बाबा साहब ने संविधान में सभी के लिए की गई व्यवस्था पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन, जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा आदि मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने भी विधायक डॉ. आरके दोगने के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आंबेडकर छात्र एवं युवा संगठन, जिलाध्यक्ष राहुल पवारे व सुखराम बामने ने उनके जीवन व कार्यों पर विचार रखे।
कतिया गौरव टीम ने जोशी कॉलोनी में भागीरथ गुर्जरभोज के निवास पर हुकुम बिल्लोरे, एनपी पाटनकर, मुकेश मंडलेकर, सुनील चौरे ने अपने विचार रखे। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। नई सोच नई चाह महिला मंडल ने समानता के व्यवहार वाले समाज के निर्माण पर परिचर्चा रखी। इसमें अर्चना उमरिया, मालती भैंसारे, शशि दमाड़े, वाणी धार्मिक, मनोरमा पाटनकर, सुनीता चौरे आदि शामिल हुईं। इधर आम आदमी पार्टी के संयोजक रेवाराम पटेल व अन्य ने भी बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर छूआछूत रहित समाज बनाने में सहयोग का कार्यकर्ताओं काे संकल्प दिलाया।
हरदा। कांग्रेसी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए।