पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाकिसं ने की रहटगांव में चना खरीदी शुरू करने की मांग

भाकिसं ने की रहटगांव में चना खरीदी शुरू करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| भारतीय किसान संघ की प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को कलेक्टर अनय द्विवेदी से मुलाकात की। इस दौरान रहटगांव उप मंडी में चना खरीदी केंद्र शुरू करने की मांग की। कलेक्टर ने सोमवार से खरीदी शुरू कराने का विश्वास दिलाया। इसके अलावा किसानों को खरीदी केंद्रों पर उपज लाने से 5 दिन पहले एसएमएस भेजने, तय तारीख पर किसी कारण से नहीं आ पाने वाले किसानों से अगले दिन खरीदी करने की मांग की। गेहूं खरीदी की गति बढ़ाने ज्यादा मैसेज भेजने व व्यवस्थाएं बढ़ाने की मांग की। साथ ही गेहूं खरीदी केंद्रों से जल्दी परिवहन की भी मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष एआर किरार, बीडी गौर, आरके मुकाती आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...