29 को नेहरू स्टेडियम में होगा मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन
हरदा| मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से 29 अप्रैल को नेहरू स्टेडियम पर विवाह सम्मेलन होगा। शनिवार को नपा में आयोजन की रूपरेखा तय करने बैठक हुई। नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने तैयारियों की समीक्ष की। आयोजन समिति का गठन किया। जिसमें नितेश बादर अध्यक्ष, लोकेश मराठा उपाध्यक्ष, सचिव सचिन सिंघई, सह सचिव सरगम जैन को बनाया गया। समिति में सभी पार्षदों को सदस्य बनाया गया है। 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे फाइनल समीक्षा होगी।