वैश्य समाज प्रतिभाओं का करेगा सम्मान, शहर में खोलेंगे प्याऊ
नपा में हुई वैश्य समाज की बैठक, लिया निर्णय
भास्कर संवाददाता| हरदा
वैश्य समाज की जिला कार्यकारिणी की शनिवार को नपा के सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक कमल अजमेरा थे। बैठक में आने वाले दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की।
24 जून को प्रदेशाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता के जन्मदिन पर समाज के प्रतिभावन विद्यार्थियों का सम्मान करने का निर्णय लिया। गर्मी में लोगों को शहर में ही पीने का ठंडा पानी मिल सके इसके लिए नपा से स्थान चिन्हित कराकर प्याऊ निर्माण का निर्णय लिया। समाज के लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए समाज का व्यापक स्तर पर परिचय सम्मेलन आयोजित करने पर भी विचार विमर्श किया। गांवों में बीते दिनों चलाई गई जन चेतना सदस्यता अभियान के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाने पर जोर दिया। जिले में युवा और महिला विंग को विस्तार देने पर विचार किया। हरदा मुख्यालय होने से आए दिन विभिन्न आयोजन होते रहते हैं। ऐसी सामाजिक गतिविधियों को चलाने के लिए अजय अग्रवाल को तहसील अध्यक्ष बनाया। बैठक में जिला महामंत्री दीपक नेमा, जिला प्रभारी केशव बंसल, महिला जिलाध्यक्ष माया सिंहल आदि मौजूद रहे