खेड़ीपुरा में युवक ने लगाई फांसी
खेड़ीपुरा में शुक्रवार रात एक युवक ने घर में ही फांसी लगा ली। परिजनों ने सुबह छत में लगी लोहे की गर्डर पर शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। टीआई पंकज त्यागी ने बताया मृतक आशीष बिल्लोरे (38) खेड़ीपुरा में रहता था। परिवार में उसका बड़ा भाई, प|ी व छोटी बेटी है। दो कमरों का मकान है। आगे वाले कमरे में आशीष रहता था। त्यागी ने बताया रात 11 बजे तक आशीष को मोहल्ले के लोगों ने बाहर घूमते देखा। परिजनों ने सुबह घर की छत पर लगी लोहे की गर्डर में उसका शव लटकते देखा। तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया मृतक नशे का आदी था। शनिवार को शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया।