1 से 10 मई तक चलेंगी पीजीडीईएम की परीक्षा
हरदा| पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) के एनवायरमेंटल स्टडीज द्वारा संचालित पीजीडीईएम 2017-18 की वार्षिक परीक्षाएं 1 मई से शुरू होंगी। जो 10 मई तक चलेंगी। लिखित परीक्षा 1 से 5 मई तक चलेगी, उसके बाद मौखिक परीक्षाएं होंगी। अधिक जानकारी के लिए एप्को की वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं।