धर्म... सिरकम्बा में गणगौर उत्सव की धूम
टेमागांव| सिरकम्बा में चल रहे नौ दिवसीय गणगौर उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन ग्रामीण मंडल सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे हैं। देर रात तक चलने वाले कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को गणगौर मंडल जिन्वान्या, हरदा, धौलपुर, गुल्लास व कपासी मंडल के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। सिरकम्बा में महेश पारे व रितेश पारे के यहां रनुबाई पावनी आई है।