बाल विवाह रोकने उड़न दस्तों का किया गठन
बाल विवाह रोकने उड़न दस्तों का किया गठन
हरदा| आखातीज पर बाल विवाह रोकने के लिए कलेक्टर अनय द्विवेदी ने उड़न दस्तों का गठन किया है। हर विकासखंड में दस्ते बनाए हैं, जो निगरानी करेंगे। सूचना मिलने पर कार्रवाई भी करेंगे। तीनों विकासखंड में अनुविभागीय अधिकारियों को दस्तों का प्रमुख बनाया है। इसके अलावा परियोजना अधिकारी, बीएमओ, बीईओ, टीआई, सेक्टर पर्यवेक्षक व चाइल्ड लाइन के सदस्य शामिल रहेंगे।