महिलाओं को जागरूक करने पर गीता पांडे का नोएडा में हुआ सम्मान
हरदा| महिलाओं काे प्रताड़ना से बचाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लाडो अभियान की ब्रांड एंबेसडर गीता पांडेय को नोएडा में हुई कार्यशाला में सम्मानित किया। उन्हें श्रम संस्थान के जनरल डायरेक्टर डॉ. एच श्रीनिवास व डॉ. शशिबाला ने पुरस्कृत किया। कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों में महिलाओं व श्रमिकों के अधिकारों के लिए काम करने वाली 31 महिलाएं शामिल हुईं। कार्यशाला वीवी गिरि नेशनल लेबर इंस्टीट्यूट द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण मजदूर कांग्रेस नाम से कार्यशाला आयोजित की थी। इसमें मप्र से गीता पांडेय शामिल हुईं।