पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2057 किसानों का तीन करोड़ 6 माह से अटका

2057 किसानों का तीन करोड़ 6 माह से अटका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा सरकार किसान हितैषी होने के ढकोसले कर रही है। लेकिन हकीकत में उसे किसानों की पीड़ा से कोई सरोकार नहीं है। यह आरोप कांग्रेस नेता मनीष शर्मा ने लगाए।

उन्होंने एसडीएम और मंडी सचिव के बीच हुई बातचीत के अंश के आधार पर आरोप लगाया कि 2057 किसानों का 3 करोड़ रुपए का भुगतान 6 माह से नहीं हुआ। भावांतर की यह राशि रुकी हुई है। इसके लिए उन्होंने आरटीआई लगाई थी। जिसमें यह मांगा कि कितने किसानों का कितना रुपया रोका गया। उनके नाम, गांव के नाम, मोबाइल नंबर व रोकी राशि का ब्यौरा मांगा। साथ ही भावांतर योजना के किस नियम के तहत किसानों की भावांतर की राशि को निरस्त किया।

शर्मा ने कहा उनसे यह आवेदन नहीं लिया गया। बाद में मंडी सचिव व एसडीएम की एक-दूसरे से बात कराई। जिससे यह राशि निरस्त करने का जिक्र है, लेकिन इसका कोई अभिलेख नहीं है। उन्होंने मंडी बोर्ड को भी लिखित शिकायत की।

खबरें और भी हैं...