बिहार में हरदा की टीम की सराहना वापसी पर सीईओ ने दिए प्रशस्ति पत्र
हरदा| पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए गए सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत बिहार के चंपारण में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मसनगांव सरपंच योगेश पाटिल के साथ पहुंची 32 प्रेरकों की टीम के काम को बेहद सराहा गया। 2 से 10 अप्रैल के बीच आयोजित कार्यक्रमों में जिले के 3 प्रखंडों में 16 गावों में कई प्रेरक गतिविधियों का आयोजन हुआ। टीम ने बिहार में सराहनीय काम किया। सोमवार को वापसी पर जिपं सीईओ केडी त्रिपाठी ने सभी का सम्मान कर प्रशंसा की।