- Hindi News
- National
- समाज... माचक नदी में काला बाबा की 5 हजार आदिवासियों ने की पूजा, हरदा, बैतूल, खंडवा व महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु
समाज... माचक नदी में काला बाबा की 5 हजार आदिवासियों ने की पूजा, हरदा, बैतूल, खंडवा व महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु
सिराली | आदिवासियों ने सोमवार को माचक नदी के बीच स्थित काला बाबा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। हर साल वैशाख माह की अमावस्या पर श्रद्धालु काला बाबा की पूजा करते हैं। हरदा, बैतूल, खंडवा और महाराष्ट्र से आए 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा की पूजा की। आदिवासियों की आस्था के केंद्र काला बाबा की पूजा 10 दिन तक चलती है। अमावस्या से शुरू हुई पूजा नवमी तिथि तक चलेगी। श्रद्धालु रातभर नाच-गाकर सुबह से नदी में स्नान कर बाबा की पूजा अर्चना करते हैं। मानता से यहां बलि भी दी जाती हैं। वहीं महिलाएं बाबा के स्थान पर झूला, चूड़ी, बिंदी चढ़ाती हैं। कालकुंड निवासी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि काला बाबा को भीलट बाबा के चौकीदारों में से एक चौकीदार माना गया है।