पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खामापड़वा के मृत किसान के परिवार को कांग्रेस देगी 25 हजार की मदद

खामापड़वा के मृत किसान के परिवार को कांग्रेस देगी 25 हजार की मदद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| जिले के खामापड़वा गांव में बीते दिनों कर्ज से तंग आकर मौत को गले लगाने वाले किसान के परिवार को किसान कांग्रेस 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद देगी। इससे पहले किसान कांग्रेस खोडयाखेड़ी व एक अन्य गांव के किसान के परिवार को भी इतनी ही मदद दे चुकी है। यह निर्णय बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नन्हे पटेल के निधन पर हुई श्रद्धांजलि सभा में लिया। किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहन सांई ने बताया मौके पर ही कांग्रेसियों ने फौरन राशि दी, जिसमें 25500 रुपए एकत्रित हुए। यह राशि जल्द ही दिवंगत किसान के घर जाकर दी जाएगी। श्रद्धांजलि सभा में सभी कांग्रेसी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...