पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमएससी का नहीं आया नतीजा, फार्म भरने की आखिरी तारीख भी निकली

एमएससी का नहीं आया नतीजा, फार्म भरने की आखिरी तारीख भी निकली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकत उल्ला विश्वविद्यालय ने बीते माह हुई एमएससी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा का आज तक परिणाम घोषित नहीं किया। इससे पहले ही बुधवार को तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फार्म भरने की आखिरी तारीख निकल गई। एनएसयूआई ने कुलपति के नाम बुधवार को प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन दिया। इसमें जल्द रिजल्ट घोषित करने की मांग की। तारीख नहीं बढ़ाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष योगानंद राजपूत ने बताया एमएससी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 23 अप्रैल को खत्म हुई थी। इसका अभी तक विवि ने नतीजा घोषित नहीं किया। इससे पहले तीसरे सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की तारीख घोषित कर दी। इस कारण स्वामी विवेकानंद कॉलेज के सभी 26 छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म नहीं भर पाए। राजपूत ने बताया नियमानुसार विवि को पहले नतीजा घोषित करना चाहिए, इसके बाद फार्म भराने की प्रक्रिया शुरू करना चाहिए। लेकिन लंबे समय से विवि में अनदेखी व लापरवाही से परीक्षा का काम चल रहा है। इससे विद्यार्थियों को बिना वजह मानसिक तनाव हो रहा है, वहीं उन्हें लेट फीस भी देना पड़ रही है। उन्होंने परीक्षा फार्म भरने की तारीख नहीं बढ़ाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान शुभम सूरमा, कृष्णा विश्नोई, महेंद्र माणिक, विनोद माणिक, दशरथ नागराज आदि मौजूद रहे।

हरदा। प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन देते पदाधिकारी व विद्यार्थी।

खबरें और भी हैं...