पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्ज माफ किया जाए, स्वामीनाथन समिति की अनुशंसाएं लागू की जाएं

कर्ज माफ किया जाए, स्वामीनाथन समिति की अनुशंसाएं लागू की जाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आम आदमी पार्टी ने राज्य की भाजपा सरकार से किसानों का कर्ज माफ करने व स्वामीनाथन कमेटी की अनुशंसाएं लागू करने की मांग की। आप कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसीलदार अनुराग उइके को इस आशय का ज्ञापन सौंपा। पार्टी के जिला संयोजक रेवाराम पटेल ने बताया प्रदेश में मची बिजली की लूट, किसानों की दुर्दशा तथा लगातार बढ़ रही बेरोजगारी के मुद्दे उठा रही है। ज्ञापन में इसमें स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट के अनुसार किसानों को फसल का मूल्य लागत का डेढ़ गुना करने, फसल बर्बादी पर 50 हजार रुपए मुआवजा देने व बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग की। इन्हीं मांगों को लेकर आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल 26 मई से भोपाल में आमरण अनशन करेंगे। ज्ञापन सौंपते समय सेवाराम गोल्या, हरीश गुप्ता, शंकर राजपूत, महेश कुशवाहा, बालकदास बांके, बलराम बसवाना मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...