पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांकरिया के पास आंधी में 11 केवी लाइन पर गिरा पेड़, आधा घंटे लगा जाम

कांकरिया के पास आंधी में 11 केवी लाइन पर गिरा पेड़, आधा घंटे लगा जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| कांकरिया/मसनगांव

बुधवार को आई तेज आंधी के साथ हुई बेमौसम बारिश ने जमकर कहर बरपाया। आंधी में हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे पर कांकरिया के पास दोपहर करीब 3.15 बजे नीलगिरी का पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से 11 केवी बिजली लाइन के खंभे टूट गए। पेड़ गिरने से स्टेट हाईवे पर जाम लग गया। दोनों ओर एक-एक किमी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके बाद बढ़ता ट्रैफिक जाम देख वाहनों को रूट डायवर्ट कर गांव के अंदर से निकाला गया।

ग्रामीणों ने बताया आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने बुधवार शाम को करीब आधे घंटे तक जमकर कहर बरपाया। नीलगिरी का पेड़ गिरने से हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे जाम हो गया। साथ ही बिजली के खंभे टूट गए और बिजली के तार जमीन गिर गए। लाइन के फॉल्ट होने से कांकरिया सब स्टेशन की बिजली सप्लाई बंद हो गई। हादसा होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रशासन की देखरेख में पेड़ को आधे घंटे की मशक्कत के बाद हटाया। वहीं आंधी के कारण तीन ग्रामीणों के टीन भी उड़ गए। ग्रामीण संतोष बघेल, जुगल किशोर बघेल, राधेश्याम विश्वकर्मा ने बताया आधे घंटे तक चली हवा ने घरों के टीन शेड उड़ा दिए। इसके बाद हुई बारिश ने और परेशानी खड़ी कर दी।

खबरें और भी हैं...