16 मई को अचानक तेज हवा-आंधी के साथ ऊवां, खरदना में गिरे थे ओले
भास्कर संवाददाता| हरदा
हंडिया तहसील के ऊवां व खरदना में 16 मई की दोपहर को तेज हवा-आंधी के साथ ओले गिरे। इस कारण दोनों गांवों के किसानों की करीब 200 एकड़ में बाई मूंग बर्बाद हो गई। किसानों ने शुक्रवार को एसडीएम जेपी सैय्याम को ज्ञापन सौंपकर सर्वे कराकर राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की। आम किसान यूनियन के संजय खैरवा ने बताया गर्मी में बोई मूंग की फसल खेतों में पककर तैयार थी। एक पखवाड़े में कटाई शुरू हो जाती। किसानों ने खाद-बीज पर खर्च किया, लेकिन ओला वृष्टि से फसल बर्बाद हो गई। उन्होंने एसडीएम से तत्काल सर्वे कराए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय सुनील बरड़, राजा डूडी, कपिल डूडी, भगतराम, आनंद, रामेश्वर सहित अन्य किसान मौजूद थे।