हरदा| महिला राज्य आयोग की सखी सदस्य विनीता मौर्य, संगिनी कमला सोनी, अभा तिवारी ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरान मौर्य ने महिलाओं को उनके लिए बने कानून की जानकारी दी। उन्होंने कहा महिलाओं को मूलभूत कानून की जानकारी होना चाहिए। विधिक प्राधिकरण पीड़ित महिलाओं को निशुल्क कानूनी सलाह उपलब्ध कराता है। महिलाओं को विधिक अधिकारों की जानकारी होगी तो वे शोषण के खिलाफ आवाज उठा पाएंगी।