हरदा| घंटाघर चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक युवक को चोट आईं हैं। पुलिस ने बताया शोरूम पर काम करने वाला खेड़ीपुरा निवासी राधेश्याम पिता गणेशराम राजपूत (40) दोपहर 2 बजे घर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही अज्ञात बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में राधेश्याम को हाथ-पैर में चोट आईं हैं।