पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन दिन में युवक का शव मारने लगा बदबू

तीन दिन में युवक का शव मारने लगा बदबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहन के इंतजार में परिजनों ने फ्रीजर में रखा था शव

भास्कर संवाददाता। हरदा

जिला अस्पताल प्रबंधन की एक ओर लापरवाही सोमवार को उजागर हुई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव को फ्रीजर में रखवा दिया था। ताकि जब बहन आए तो भाई का चेहरा देख सके। लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने फ्रीजर को बंद कर दिया। इससे युवक के शव बदबू मारने लगा। जब बहन आई तो भाई का शव देखते समय बदबू के कारण परिजनों का खड़ा होना मुश्किल गया। जब परिजनों को सामने ऐसी स्थिति आई तो वे आक्रोशित हो गए। उन्होंने कहा आखिर शव को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर में रखवाया था।

मालूम हो कि आशीष बिल्लोरे ने 13 अप्रैल की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद युवक का पीएम किया। परिजनों ने सोचा की चेन्नई से जब तक बहन आती है तब तक युवक के शव का जिला अस्पताल के फ्रीजर में रख दिया जाए, जिससे कि बहन भाई का चेहरा देख सके। तीन दिन बाद जब बहन सोमवार को आई तो परिजन युवक का शव लेने जिला अस्पताल पहुंचे। जहां फ्रीजर के बंद होने से शव बदबू मारने लगा। इससे परिजन आक्रोशित हो गए। उनका कहना है कि अंतिम संस्कार से पूर्व बहन अब ऐसी हालत में भाई का चेहरा कैसे देखेगी। शव को सुरक्षित रखने के लिए ही फ्रीजर में रखा था। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से यह स्थिति बनी है। कर्मचारियों ने शव की देखभाल नहीं की है।

लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी

अस्पताल के कर्मचारियों ने लापरवाही बरती है। फ्रीजर को चालू रखना था। मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डॉ. एसके सेंगर, सिविल सर्जन, हरदा

खबरें और भी हैं...