पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गणगौर की प्रस्तुति देखने देर रात तक जमा रहा हुजूम

गणगौर की प्रस्तुति देखने देर रात तक जमा रहा हुजूम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| विधायक डॉ. आरके दोगने के निवास पर चल रही गणगौर में विभिन्न मंडलों द्वारा दी जा रही प्रस्तुति को देखने रोज देर शाम से आधी रात तक दर्शकों का हुजूम लगा रहता है। डॉ. दोगने ने बताया सोमवार रात को बड़वाह जिले से आई संजय महाजन की सांस्कृतिक मंडली ने विशेष प्रस्तुति दी। मंडल देश के अलावा विदेशों में भी कई बार प्रस्तुति दे चुका है। शहर में चल रहा गणगौर उत्सव देखने लोगों की भीड़ उमड़ने लगती है। सोमवार रात को करणी सेना महिला गणगौर मंडल, जूनापानी गणगौर मंडल, कमताड़ा गणगौर मंडल, सोनतलाई गणगौर मंडल, बैडी गणगौर मंडल, पहनपाट गणगौर मंडल, बेड़िया गणगौर मंडल, रुपिपरेटिया गणगौर मंडल ने प्रस्तुति दी।

खबरें और भी हैं...