मारवाड़ी महिला मंडल ने 3 सदस्यों का किया सम्मान
हरदा| अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला की बैठक मंगलवार काे एक निजी होटल में हुई। अध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने बताया मंडल की वरिष्ठ सदस्य माया सिंहल, कविता खंडेलवाल और किरण गर्ग को प्रांतीय समिति में शामिल करने पर उनका सम्मान किया। अग्रवाल ने बताया आने वाले दिनों में इंदौर में प्रांतीय अध्यक्ष की शपथ विधि समारोह में जाने को लेकर विचार-विमर्श किया। विभिन्न प्रकल्पों में काम करने के लिए समिति का गठन किया।