पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब के लिए महिला से अड़ीबाजी 500 रुपए छुड़ाकर भागे आरोपी

शराब के लिए महिला से अड़ीबाजी 500 रुपए छुड़ाकर भागे आरोपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नया बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही स्वसहायता समूह की एक महिला से दो आरोपियों ने मंगलवार सुबह 10 बजे शराब के रुपए मांगे। नहीं देने पर महिला के साथ आरोपियों ने मारपीट की और 500 रुपए लेकर भाग गए। इसमें एक आरोपी का नाम टोमची है। हालांकि, महिला दोनों आरोपियों को नहीं पहचानती है।

पुलिस ने बताया सोडलपुर निवासी जमनाबई नायक समूह के रुपए जमा कराने हरदा आई थी। वापस लौटते समय वह नया बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान करीब 25-30 वर्षीय दो युवक आए और शराब के लिए 500 रुपए मांगने लगे। नहीं देने पर गाली-गलौच करने लगे। इसी बीच एक आरोपी दूसरे को टोमची नाम से पुकार रहा था। दोनों आरोपी महिला से जबरन 500 रुपए छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अड़ीबाजी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...