ओमनी ने दो जगह वाहनों को मारी टक्कर, 1 घायल
हरदा| एक तेज रफ्तार ओमनी के चालक ने मंगलवार शाम को दो स्थानों पर दो पहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक घायल हो गया। हालांकि उसे मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने बताया ओमनी क्रमांक एमपी 12 एलए 0112 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए कोर्ट के सामने एक बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सरकार कॉलोनी निवासी स्वप्निल दुबे को चोटें आईं हैं। इसी तरह ओमनी ने जाट बोर्डिंग की गली में पूजा करने गए गंगा मंदिर के पुजारी मनीष चौरे की बुलेट को टक्कर मार दी। इससे बुलेट में करीब 15000 रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग केस दर्ज कर लिया है।