पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सात साल पुराना वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजा

सात साल पुराना वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| सिविल लाइन चौकी की पुलिस टीम ने बीते दो साल फरार स्थायी वारंटी को नार्मदीय धर्मशाला के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया पाठक कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र पिता सेवकराम काले के खिलाफ 2011 में अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज हुआ था। तभी से वह फरार था। जिसके खिलाफ कोर्ट ने स्थायी वारंट जारी किया था। हेड कांस्टेबल राजेश रघुवंशी ने बताया मंगलवार को आरोपी किसी काम से शहर आया था। वह नार्मदीय धर्मशाला खेड़ीपुरा में किसी का इंतजार कर रहा था। मुखबिर से सूचना मिलते ही आरक्षक लोकेश यादव, बीएस मर्सकोले, मनोज रघुवंशी, राजेश बमरेले ने उसकी घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा।

खबरें और भी हैं...