पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंपनी बदलेगी 8 किमी की खराब लाइन, दो पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे

कंपनी बदलेगी 8 किमी की खराब लाइन, दो पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरी क्षेत्र में जुड़ेंगे छोटी हरदा व बैरागढ़

शहरी क्षेत्र से जुड़े विद्युत सब स्टेशन से छोटी हरदा व बैरागढ़ को जोड़ा जाएगा। नए परिसीमन के बाद दोनों क्षेत्रों को शहरी सीमा में शामिल किया है। इसका प्रस्ताव बिजली कंपनी ने शासन को भेज दिया है। दोनों क्षेत्रों में सर्वे कराया जाएगा।

क्षमता बढ़ाने सात फीडर पर लगेंगे 25 ट्रांसफार्मर

शहरी क्षेत्र में 280 ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनसे घरों में बिजली सप्लाई होती है। इनमें से करीब तीन दर्जन ट्रांसफार्मर ओवर लोड हैं। इस पर क्षमता से अधिक कनेक्शन हैं। इस कारण बार-बार फॉल्ट आते हैं।

ग्वाल नगर फीडर में लगेगा पावर ट्रांसफार्मर

शहर के ग्वाल नगर फीडर में 5 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसमें गुर्जर बोर्डिंग, कलेक्टोरेट, औद्योगिक क्षेत्र सहित अन्य इलाकों को पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली मिलने लगेगी। हरदा टाउन फीडर में लगे 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 8 एमबीए की जाएगी। इसके अलावा शहर के विद्युत सब स्टेशन के पुराने उपकरण व अर्थिंग बदला जाएगा। इससे तकनीकी खामियों से निजात मिलेगी।

फैक्ट फाइल

14000 घरेलू उपभोक्ता

2500 गैर घरेलू उपभोक्ता

1000 औद्योगिक उपभोक्ता

07 कुल फीडर

280 ट्रांसफार्मर

95 किमी बिजली लाइन

2.50 करोड़ प्रति माह राजस्व

ठेकेदार को टर्मिनेट कर दिया है

9 माह में ठेकेदार की प्रोग्रेस शून्य थी। इसके बाद ठेका टर्मिनेट कर दिया है। कंपनी खुद काम करेगी। इसके लिए अभी समय सीमा तय नहीं है। शैलेष जराठे, एई, मप्रमक्षेविविकं हरदा

खबरें और भी हैं...