पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती समारोह आज से, 21 को टैलेंट शो

परशुराम जयंती समारोह आज से, 21 को टैलेंट शो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| सर्वब्राह्मण समाज के तत्वावधान में चार दिवसीय भगवान परशुराम जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। आज सुबह 8 बजे से भगवान परशुराम का पूजन, अभिषेक और महाआरती होगी। समाज के अध्यक्ष चंद्रकांत शुक्ला ने बताया महाअारती के बाद कन्या भोज होगा। 20 अप्रैल को महिला संगठन पॉलिटेक्निक कालेज में शाम 4 बजे से फ्लावर डेकोरेशन, मेहंदी आर्ट, फैंसी ड्रेस, नृत्य प्रतियोगिता करेगा। 21 अप्रैल को जिला स्तरीय टैलेंट शो मिडिल स्कूल मैदान पर शाम 5.30 बजे से होगा। इसके बाद व्यंजन मेला लगेगा। 22 अप्रैल को शाम 5 बजे मिडिल स्कूल से शोभायात्रा निकलेगी। कार्यक्रम संयोजक नितेश बादर ने बताया कि यहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रतिभा सम्मान भी होगा। कार्यक्रम में लिए समाज के पदाधिकारी गांव-गांव पहुंचकर आमंत्रण दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...