पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडी से बाहर होने वाली खरीदी रोकें सचिव:द्विवेदी

मंडी से बाहर होने वाली खरीदी रोकें सचिव:द्विवेदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| मंडी परिसर से बाहर भी लोगों द्वारा नियम विरुद्ध अनाज की खरीदी की जा रही है। व्यापारियों द्वारा इस प्रकार की जा रही खरीदी से किसान को वजन व रुपए तथा मंडी को राजस्व का नुकसान हो रहा है। मंडी सचिव इस पर तुरंत रोक लगाएं। यह चेतावनी कलेक्टर अनय द्विवेदी ने मंगलवार को गेहूं खरीदी की समीक्षा के दौरान मंडी सचिव एमएस मुनिया को दी। कलेक्टर ने कहा उन तक गोपनीय सूचनाएं आ रही हैं कि शहर की प्रवेश सीमाओं पर नियम विरुद्ध अनाज खरीदा जा रहा है। जिस पर मंडी सचिव को तुरंत नियंत्रण कर रोक लगाना चाहिए। उन्होंने कहा काेई भी खरीदी केंद्र 10 किमी से ज्यादा दूरी पर नहीं होना चाहिए। यदि कहीं ऐसा है तो जिला स्तरीय समिति रिपोर्ट दें। उन्होंने चने के औसत उत्पादन, उपज खरीदी के भुगतान व परिवहन की भी जानकारी ली। मालूम हो कि खेड़ीपुरा, सेंट मेरी स्कूल के सामने जैन धर्मशाला के पास, रेलवे स्टेशन, ग्वालनगर, बायपास रोड तथा अन्य जगहों पर व्यापारियों द्वारा बिना मंडी से लाइसेंस लिए उपज खरीदी जा रही है। मंडी प्रशासन ने कभी इन दुकानों पर छापामार कार्रवाई कर जांच नहीं की।

खबरें और भी हैं...