पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चना खरीदी की मात्रा बढ़ाने सीएम से मिल पूर्व मंत्री

चना खरीदी की मात्रा बढ़ाने सीएम से मिल पूर्व मंत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| जिले में इस बार चने का उत्पादन बंपर हुआ है। लेकिन सरकार की खरीदी के तय मापदंड के कारण किसानों का आधा चना ही समर्थन मूल्य पर बिक पाएगा। खरीदी की मात्रा प्रति हेक्टेयर बढ़ाने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री कमल पटेल मंगलवार को भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान व कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन से मिले। पटेल ने सीएम को बताया कुछ जिलों में चने की अच्छी पैदावार हुई है। लेकिन उसके अनुपात में खरीदी नहीं हो पा रही है। ऐसे में किसानों को चना बाहर व्यापारियों को कम दाम में बेचना पड़ेगा, इससे नुकसान होगा। सीएम ने कृषि मंत्री व कृषि सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...