कॉलोनी में सुविधाएं नहीं कलेक्टर से शिकायत
हरदा| श्रीरामशरणम कॉलोनी निवासी एक युवक ने कॉलोनाइजर द्वारा बुनियादी सुविधाएं नहीं देने की कलेक्टर से लिखित शिकायत की है। शिकायतकर्ता सूर्यकांत वर्मा ने बताया बुनियादी सुविधाएं न देने व नियमों की अवहेलना करने की उसने पूर्व में शिकायत की थी। जिस पर राजस्व प्रकरण दर्ज कर एक जनवरी 18 को आदेश दिए। इसमें राजस्व निरीक्षक से मौका रिपोर्ट मांगी। लेकिन जांच नहीं की। दोबारा 16 फरवरी 18 को जांच के आदेश दिए लेकिन आज तक रिपोर्ट पेश नहीं की। श्री वर्मा ने जल्द मामले में कार्रवाई न होने पर पूरा मामला व इससे जुड़े दस्तावेज लेकर कमिश्नर से शिकायत की बात कही। इधर कलेक्टर ने एसडीएम से जांच के लिए कहा है।