पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मप्र में महिलाएं, युवतियां असुरक्षित, कोरी बयानबाजी कर रहे भाजपा नेता : टाले

मप्र में महिलाएं, युवतियां असुरक्षित, कोरी बयानबाजी कर रहे भाजपा नेता : टाले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र में महिलाओं, युवतियां व बच्चियों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में महिला कांग्रेस ने मंगलवार शाम को शहर में कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। कैंडल मार्च में शामिल सभी लोग घंटाघर चौक पहुंचे। यहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।

इस दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक हेमंत टाले ने कहा सीएम शिवराज सिंह चौहान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का ढिंढोरा पीट रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा शासित राज्यों में ही महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा खुद को बेटियों के मामा व महिलाओं के भाई बताते हुए सीएम थकते नहीं हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में महिला संबंधी अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सरकार कानून व्यवस्था बनाने में हर स्तर पर विफल हुई है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष उषा गोयल ने कहा प्रदेश में बढ़ते अपराधों व दोषियों में पुलिस व कानून का खौफ नहीं होने से अब महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। फिर भी भाजपा नेता ऐसे संवदेनशील मामलों में ओछी मानसिकता से कोरी बयानबाजी कर रहे हैं। आदित्य गार्गव, मोहन विश्नोई, सुखराम बामने, सुरेंद्र सराफ, अशोक मोयल ने भी अपने विचार रखे। प्रदर्शन में सईद खान, सुमन सिंह, सीमा खरे, नीता राजपूत, राधा सोनकर, रुक्मणि बाई, उमा बाई, सुनीता, लता, मोना, मनोरमा आदि मौजूद रहीं।

हरदा। कैंडल जलाकर विरोध जताते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...