अब दक्षता एप से रीडिंग और फोटो लेंगे मीटर रीडर
हरदा| बिजली कंपनी ने मीटर रीडरों पर अंकुश लगा दिया है। इसका सीधा लाभ बिजली उपभोक्ताओं और कंपनी को होगा। कंपनी ने दक्षता एप तैयार करवाया है, इससे रीडिंग ली जाएगी। इस एप से कंपनी को तो फायदा होगा ही उपभोक्ताओं को भी आंकलित बिल, ज्यादा राशि के बिल और बिलों में सुधार करवाने जैसी समस्या से छुटकारा मिलेगा। मंगलवार को कंपनी ने जिले में इसकी शुरुआत की। कंपनी के एई शहर शैलेष जराठे ने बताया एप से 17500 बिजली उपभोक्ताओं को फायदा होगा।
बिजली कंपनी मीटर रीडरों को मोबाइल एप देगी। रीडर उपभोक्ता के घर एप पर दिए ऑप्शन में रीडिंग नोट करेगा। बिजली मीटर में जो रीडिंग उस समय चल रही होगी उसका फोटो मोबाइल से लेकर ऑनलाइन सब्मिट करेगा।