धर्म... 9 दिनी गणगौर उत्सव का विसर्जन आज
हरदा| क्षेत्रीय विधायक डॉ. आरके दोगने के निवास पर 10 अप्रैल से चल रहे गणगौर उत्सव का समापन बुधवार को होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से प्रसादी वितरण कार्यक्रम होगा। दोपहर तीन बजे गणगौर माता का विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। यह शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए अजनाल स्थित गुप्तेश्वर मंदिर पेढ़ीघाट पर पहुंचेगा। 9 दिन से चल रहे आयोजन में जिले के अलावा प्रदेश के दूसरे जिलों के मंडलों ने भी रात्रि में आकर्षक व पारंपरिक परिधान में स्वांग रचकर शानदार प्रस्तुति दी। सभी मंडलों के कलाकारों का आयोजक परिवार ने सम्मान किया। डॉ. दोगने ने सभी धर्मालुओं ने विसर्जन व प्रसादी वितरण में शामिल होने का आग्रह किया है।