दो साल से फरार वारंटी नामदेव धर्मशाला के पास पकड़ाया
मसनगांव/हरदा| सिविल चौकी लाइन पुलिस मंगलवार को दो साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया पाठक कॉलोनी निवासी आरोपी धर्मेंद्र पिता सेवकराम काले को मुखबिर से मिली सूचना के बाद पकड़ा है। आरोपी इंदौर में टायर की दुकान चलाता है। वह हरदा के खेड़ीपुरा में घूम रहा था, तभी घेराबंदी करके पकड़ लिया। जहां से कोर्ट में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया।