पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस प्रवक्ता गगन अग्रवाल और आदित्य गार्गव माफी मांगे, नहीं तो मानहानि का केस करुंगा: जैन

कांग्रेस प्रवक्ता गगन अग्रवाल और आदित्य गार्गव माफी मांगे, नहीं तो मानहानि का केस करुंगा: जैन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप पर नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने कांग्रेस के जिला प्रवक्ता गगन अग्रवाल व आदित्य गार्गव पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा मनगढ़ंत आरोप लगाकर कांग्रेस नेताओं ने उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। दोनों ने माफी नहीं मांगी तो वे मानहानि का केस करेंगे। यह बात नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बुधवार को नपा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही।

श्री जैन ने बताया कांग्रेस प्रवक्ताओं ने उन पर शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। बुधवार को नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने सफाई देते हुए कहा 6 ठेकेदारों से 1122 शौचालय बनवाए हैं। इसके एवज में उन्हें 1 करोड़ 45 लाख 11330 रुपए का भुगतान किया है। उन्होंने बताया चार समाचार पत्रों में दो बार टेंडर छपे। इसमें कुछ भी नियम विरुद्ध नहीं है। उन्होंने बताया कांग्रेस प्रवक्ता अग्रवाल ने सफाई में उपयोग किए जाने वाला पावडर तत्कालीन नपाध्यक्ष संगीता बंसल के कार्यकाल में सप्लाई किया था। उस दौरान प्रत्येक बोरी का वजन निर्धारित मात्रा से कम निकला था। यह मामला इंदौर न्यायालय में चल रहा है। इसी की खीझ निकालने के लिए अग्रवाल व गार्गव ने उन पर अनर्गल आरोप लगाए हैं।

झूठी खबर छापने वालों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई

नपाध्यक्ष के मुताबिक नपा सीएमओ को एक लाख तक, नपाध्यक्ष को 1 से 5 लाख तक, पीआईसी को 5 से 20 लाख तक तथा परिषद को 20 लाख रुपए से अधिक खर्च करने का प्रावधान है। श्री जैन ने कहा उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अग्रवाल व गार्गव झूठे आरोप लगाने पर माफी मांगें, नहीं तो वे मानहानि का मुकदमा करेंगे। शहर में स्वच्छता मिशन के तहत निर्मित शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार संबंधी एक दैनिक समाचार पत्र (भास्कर नहीं) में खबरें प्रकाशित की थीं। जैन ने इन खबरों को असत्य एवं दुर्भावना से ग्रसित बताते हुए संबंधित हितग्राहियों द्वारा लिखे पत्र बताते हुए कहा संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...