पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 60 सब इंजीनियर हड़ताल पर, कई काम हुए बंद

60 सब इंजीनियर हड़ताल पर, कई काम हुए बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोजगार सहायकों ने भी शुरू की हड़ताल

भास्कर संवाददाता| हरदा

जिले के विभिन्न विभागों में संविदा पर सालों से अपनी सेवाएं दे रहे 60 सब इंजीनियर बुधवार को भी हड़ताल पर रहे। इंजीनियरों की हड़ताल से कई काम तथा जरूरी सेवाएं बाधित होने लगी हैं। इधर पंचायतों के रोजगार सहायकों ने भी नियमित करने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। सरकार ने रोजगार सहायकों के प्रभार सचिवों को देने को कहा है।

मप्र डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के जिला सचिव विष्णु पवार ने बताया प्रशासन व विभाग प्रमुखों द्वारा सौंपे हर कार्य को संविदा इंजीनियर पूरी जिम्मेदारी व कर्मठता से पूरा करते आ रहे हैं। लेकिन सरकार उनके वेतन व दीगर सुविधाओं में इजाफा करने को राजी नहीं है। इस कारण वे प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बेमियादी हड़ताल पर चल रहे हैं। अध्यक्ष आरबी लौवंशी ने बताया हड़ताल से पीएचई, लोविनि, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पीआईयू, मनरेगा, सर्व शिक्षा अभियान, जल संसाधन विभाग तथा कई अन्य विभागों में कई काम ठप हा़े गए हैं। कोषाध्यक्ष केके गुर्जर ने बताया एसोसिएशन लंबे समय से अपनी परेशानियों व मांगों को लेकर सरकार से बात कर चुका है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिलते हैं। जिससे वे तंग आ चुके हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा हड़ताल के कारण सरकार के काम काज प्रभावित हो रहे हैं। हड़ताल में संगठन मंत्री सोहित गोयल, उपाध्यक्ष अलकेश ठाकुर, गणेश पाल, सागर नीले, दुर्गेश चौधरी, मंदीप किरार, योगेश गुर्जर, रेखा मंडलोई आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...